आरवी इंस्टीट्यूट में हुआ अतिथि व्याख्यान
सिकंदराबाद। दिल्ली रोड स्थित आरवी हायर एजुकेशन एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को टर्मिनल इमेजिनेशन एंड इम्पैक्ट—महत्वाकांक्षा से प्रेरित विषय पर अतिथि व्याख्यान हुआ। एनटीपीसी दादरी के पूर्व महाप्रबंधक बालकृष्ण सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सपनों को उपलब्धि में बदलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बीबीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष के करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बालकृष्ण सिंह ने कहा कि कल्पना से प्रभाव तक एक ऐसी सोच है जो सपनों को वास्तविक उपलब्धियों में बदलती है। हर बड़ी उपलब्धि की शुरुआत सपने और महत्वाकांक्षा से होती है।
प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष एसएन शर्मा ने आभार व्यक्त किया, जबकि मनीषा गुप्ता कार्यक्रम समन्वयक रहीं। संवाद


